कांगड़ा शहर में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से पैसे निकालने का मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप के सामने स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के एटीएम में एक युवक ने महिला का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 38 हजार रुपए निकाल लिए। एटीएम में हुई पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है
जानकारी के अनुसार कांगड़ा निवासी परवीन सूद उक्त एटीएम से पैसे निकालने पहुंची थीं। इसी दौरान एक युवक एटीएम के अंदर आया और महिला को पैसे निकालने में आ रही परेशानी को दूर करने में मदद करने की बात कही। महिला उसकी बातों में आ गई और इसी दौरान युवक ने चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके कुछ समय बाद युवक ने मटौर में जाकर महिला के बैंक खाते से 38 हजार रुपए निकाल लिए। खाते से पैसे निकलने का पता चलने पर महिला को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद परवीन सूद ने कांगड़ा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
सोचा था किसी को पता नहीं चलेगा, पर टेक्नोलॉजी ने बिगाड़ा काम, कांगड़ा में देखिए शातिरपन की हद
The Himachal Post अपराधसोचा था किसी को पता नहीं चलेगा, पर टेक्नोलॉजी ने बिगाड़ा काम, कांगड़ा में देखिए शातिरपन की हद

सोचा था किसी को पता नहीं चलेगा, पर टेक्नोलॉजी ने बिगाड़ा काम, कांगड़ा में देखिए शातिरपन की हद
The Himachal Post
Related Post




