The Himachal Post

We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

Live News

We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

प्रदेश में आधार से लिंक होंगे छात्रों के बैंक खाते, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

The Himachal Post शिक्षाप्रदेश में आधार से लिंक होंगे छात्रों के बैंक खाते, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

प्रदेश में आधार से लिंक होंगे छात्रों के बैंक खाते, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थियों के बैंक खातों को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया जल्द पूरी करनी होगी। उच्च शिक्षा निदेशालय से मिले निर्देशों के बाद उपनिदेशक स्कूल शिक्षा, शिमला ने सभी संस्थानों के प्रमुखों को 31 अक्तूबर तक विद्यार्थियों के बैंक खातों की आधार सीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। यह कार्रवाई 2022-23, 2023-24, 2024-25 और 2025-26 से संबंधित मामलों में की जानी है। इस मामला सुप्रीम कोर्ट के क्रिमिनल अपील नंबर 1425/2025 में जारी निर्देशों और आदेशों के अनुपालन से जुड़ा है। इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशालय हिमाचल प्रदेश की ओर से 13 अक्तूबर, 2026 को पत्र जारी किया गया था। इसके बाद 15 अक्तूबर को भी संस्थानों को निर्देश दिए गए थे।
अब विभाग ने दोबारा पत्र जारी कर सभी संस्थानों को इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा है। निर्देशों के अनुसार, संस्थानों को संबंधित विद्यार्थियों की आधार सीडिंग पूरी करने के बाद इसकी विस्तृत अनुपालन रिपोर्ट पहली दिसंबर तक उपनिदेशक कार्यालय को भेजनी होगी। रिपोर्ट संस्थान प्रमुख के हस्ताक्षर से प्रमाणित होनी चाहिए। बैंक खाते की आधार सीडिंग की स्थिति दर्शाने वाले स्क्रीनशॉट की प्रति भी ई-मेल के माध्यम से भेजनी होगी। निर्धारित समय में अनुपालन रिपोर्ट जमा नहीं करवाने पर संबंधित संस्थान के प्रमुख और संस्थान के नोडल अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

Related Post