The Himachal Post

We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

Live News

We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

नीट सुपर स्पेशियलिटी एग्जाम को रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

The Himachal Post शिक्षानीट सुपर स्पेशियलिटी एग्जाम को रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

नीट सुपर स्पेशियलिटी एग्जाम को रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

मेडिकल के क्षेत्र में उच्च शिक्षा और सुपर स्पेशलाइजेशन हासिल करने का सपना देख रहे पोस्ट ग्रेजुएट डॉक्टरों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज ने नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट फॉर सुपर स्पेशलिटी (नीट एसएस2026) की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य डाक्टर आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।
एनबीईएमएस द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर, 2026 (रात 11:55 बजे तक) चालू रहेगी। आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड नीट सुपर स्पेशियलिटी परीक्षा को 11 दिसंबर और 12 दिसंबर को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कम्प्यूटर आधारित प्लेटफॉर्म पर आयोजित करेगा। यह एक समूह आधारित परीक्षा होगी। एक प्रश्न पत्र में कुल 150 प्रश्नों का प्रयास अढ़ाई घंटे (150 मिनट) में किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। इस परीक्षा के माध्यम से मेडिकल उम्मीदवारों को डीएम, एमसीएच और डॉक्टरेट ऑफ नेशनल बोर्ड जैसे सुपर-स्पेशलिटी कोर्सेज में एडमिशन मिलता है।
L
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट U natboard.edu.in पर जाएं। होमपेज पर दिए गए नीट एसएस 2026 लिंक पर क्लिक करें और नए उम्मीदवार के रूप में रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन के दौरान मिले क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें। अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक, अर्हता और मेडिकल रजिस्ट्रेशन से जुड़ी पूरी जानकारी भरें। निर्धारित फॉर्मेट के अनुसार अपने स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट और फोटो अपलोड करें। तय परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। सभी भरी गई जानकारियों की दोबारा चेक करें, फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Related Post