The Himachal Post

We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

Live News

We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

चम्बा के प्रवेश द्वार पर स्कूटी की डिक्की से नशे की खेप बरामद, पुलिस के हत्थे चढ़े अमृतसर के 2 तस्कर

The Himachal Post अपराधचम्बा के प्रवेश द्वार पर स्कूटी की डिक्की से नशे की खेप बरामद, पुलिस के हत्थे चढ़े अमृतसर के 2 तस्कर

चम्बा के प्रवेश द्वार पर स्कूटी की डिक्की से नशे की खेप बरामद, पुलिस के हत्थे चढ़े अमृतसर के 2 तस्कर

जिला चम्बा के प्रवेश द्वार तुनुहट्‌टी में पुलिस ने स्कूटी सवार 2 युवकों से 484 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस चौकी बकलोह व चैकपोस्ट तुनुहट्‌टी की संयुक्त टीम नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम ने बनीखेत की ओर से पंजाब की ओर जा रही एक स्कूटी को जांच के लिए रोका। पूछताछ के दौरान दोनों युवक हड़बड़ाने लगे, जिस पर पुलिस को शक हुआ। युवकों के घबराए हुए व्यवहार को देखते हुए पुलिस ने उनकी और स्कूटी की गहनता से जांच की, जिसमें स्कूटी की डिक्की से कुल 484 ग्राम चरस बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान शुभम नारंग (28) पुत्र राजन नारंग और कुणाल मल्ली (20) पुत्र राकेश मल्ली, निवासी 1398 शिव गली, ढाब बस्ती राम, कनक मंडी, अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर ही चरस को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना चुवाड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस इस मामले की आगामी जांच में जुट गई है।

Related Post