The Himachal Post

We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

Live News

We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

सोलन मे फर्जी कर्नल की संदिग्ध मौत, सुसाइड की आशंका, पुलिस कर रही छानबीन

The Himachal Post अपराधसोलन मे फर्जी कर्नल की संदिग्ध मौत, सुसाइड की आशंका, पुलिस कर रही छानबीन

सोलन मे फर्जी कर्नल की संदिग्ध मौत, सुसाइड की आशंका, पुलिस कर रही छानबीन

टोल फीस बचाने के लिए खुद को सेना का कर्नल बताने के आरोप में पुलिस द्वारा पकड़े गए बैजनाथ के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस मौत से पुलिस विभाग में हडकंप मच गया है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सोलन एसडी वर्मा ने बताया कि युवक की मौत हो गई है। प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इस मामले में फिलहाल पुलिस कुछ भी सार्वजनिक करने से परहेज कर रही है। इसमें यही बताया जा रहा है कि पकडे गए युवक की हालत बिगडने पर अस्पताल एमएमयू ले गई जहां से इसे पीजीआई चंडीगढ़ में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को दो हजार रूपए जुर्माना लगाकर छोड दिया था और जांच में सहयोग करने के आदेश दिए थे। इसी बीच आरोपी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अर्पण कटोच (31), निवासी गांव टिकरी, डाकखाना डुहकी, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, युवक पर सेना की वर्दी पहनकर खुद को अधिकारी बताने का आरोप था। पुलिस चौकी गढ़खल को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव कोट और आसपास के क्षेत्रों में एक युवक सैन्य वर्दी धारण कर स्वयं को सेना का अधिकारी बता रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव सुनारडी में दबिश देकर उसे किराये के कमरे से पकड़ा था। तलाशी के दौरान पुलिस को युवक के कब्जे से सैन्य वर्दी में तस्वीर लगा एक पहचान पत्र मिला था। पूछताछ के दौरान वह कार्ड से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया था कि युवक शामती के समीप एक निजी होटल में काम करता था और सुनारडी में किराये के कमरे में रहता था।

Related Post