दिवाली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की आगजनी या अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुंदरनगर उपमंडल प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। एसडीएम अमर नेगी ने सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देते हुए शहर के तंग और भीड़भाड़ वाले बाजारों में पटाखों की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। मंगलवार शाम को पटाखा विक्रेताओं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित एक विशेष बैठक में यह निर्णय लिया गया।
इन इलाकों में पटाखे बेचने पर रहेगी पूर्ण रोक
एसडीएम अमर नेगी ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा की दृष्टि से सुंदरनगर के मुख्य बस अड्डा से लेकर लोक निर्माण विभाग रैस्ट हाऊस चौक तक और अंबेडकर नगर में पटाखे बेचने की कोई अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, बीबीएमबी कॉलोनी की इंदिरा मार्केट और पुराने बाजार की दुकानों में भी पटाखों की बिक्री पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।
प्रशासन ने चिन्हित किए सुरक्षित स्थान
पटाखों की सुरक्षित बिक्री के लिए प्रशासन ने कुछ खुले स्थान निर्धारित किए हैं। विक्रेता अब चतरोखड़ी के ललित चौक में ऑटो स्टैंड के पास, जवाहर पार्क और कृषि सामुदायिक भवन के बाहर सड़क किनारे, तथा मुख्य बस अड्डा के समीप स्थित नगर परिषद शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में पटाखे बेच सकेंगे
मंडी सुंदरनगर के तंग बाजारों में पटाखों की बिक्री पर रोक, बिना परमिशन दुकान लगाई तो होगी कार्रवाई
The Himachal Post जिला समाचारमंडी सुंदरनगर के तंग बाजारों में पटाखों की बिक्री पर रोक, बिना परमिशन दुकान लगाई तो होगी कार्रवाई

मंडी सुंदरनगर के तंग बाजारों में पटाखों की बिक्री पर रोक, बिना परमिशन दुकान लगाई तो होगी कार्रवाई
The Himachal Post
Related Post




