The Himachal Post

We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

Live News

We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

अनुराग बोले, चुनाव हारने के बाद ही नजर आती है वोट चोरी

The Himachal Post राजनीतिअनुराग बोले, चुनाव हारने के बाद ही नजर आती है वोट चोरी

अनुराग बोले, चुनाव हारने के बाद ही नजर आती है वोट चोरी

भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हार मिलने के बाद ही कांग्रेस को वोट चोरी नजर आती है। चुनाव जीतने पर उसे प्रक्रिया में कोई गड़बड़ दिखाई नहीं देती, जबकि हार के बाद ईवीएम, चुनाव आयोग और मतदाता सूची पर सवाल उठाए जाते हैं। बंगाणा में जनसभा को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर भी बेबुनियाद आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास वोट चोरी के आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत नहीं है।
सांसद ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वे ऐसी सरकार चाहते हैं, जो रिमोट कंट्रोल से चले, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशहित में स्वतंत्र निर्णय लेते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से चलती है।

Related Post