हिमाचल में सहायक वन रक्षक योजना और नियम अधिसूचित होने के बाद अब भर्ती की तैयारी भी आरंभ हो गई है। प्रदेश वन मुख्यालय ने सर्किलवार पदों का आबंटन कर एक प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिया है। 500 पदों पर भर्ती करने का यह प्रस्ताव है। बहरहाल अब राज्य सरकार की मंजूरी मिलने के उपरांत प्रदेश में सहायक वन रक्षक भर्ती की प्रक्रिया को विभाग आरंभ करेगा। जानकारी के अनुसार राज्य में जंगलों की सुरक्षा और वानिकी कार्यों को मजबूत करने के लिए 500 असिस्टेंट फोरेस्ट गार्ड की नियुक्ति की तैयारी शुरू हो गई है। वन विभाग ने इन पदों को प्रदेश के विभिन्न टेरिटोरियल और वन्यजीव सर्किलों में बांटने का प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश सरकार को भेज दिया है।
वन मुख्यालय की तरफ से राज्य सरकार को भेजे गए प्रस्ताव में 500 सहायक वन रक्षक की भर्ती को जल्द मंजूरी देने का आग्रह किया है। विभाग ने सभी 500 पदों का सर्किलवार आबंटन का खाका भी प्रस्ताव में शामिल किया है। इसके तहत सबसे अधिक 70 पद मंडी सर्किल के लिए रखे गए हैं। शिमला सर्किल में 55, नाहन में 54, धर्मशाला में 48, हमीरपुर 47 और चंबा 46, रामपुर 39, कुल्लू 36, बिलासपुर 30 और सोलन के लिए 29 पद प्रस्तावित किए गए हैं।
शिमला सर्किल में 21 पद
वन्यजीव शिमला सर्किल में 21 तथा वन्यजीव धर्मशाला 15 पद और ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क शमशी के लिए दस असिस्टेंट फोरेस्ट गार्ड के पदों प्रस्ताव में शामिल किए है। विभाग ने कहा है कि फोरेस्ट गार्ड और असिस्टेंट फोरेस्ट गार्ड के पदों के सर्किलवार आबंटन को लेकर एक संशोधित प्रस्ताव अलग से सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
हिमाचल में युवाओं के लिए खुशखबरी! वन विभाग में जल्द खुलेंगे नौकरी के द्वार, कितने पद भरेंगे, जानिए
The Himachal Post रोजगारहिमाचल में युवाओं के लिए खुशखबरी! वन विभाग में जल्द खुलेंगे नौकरी के द्वार, कितने पद भरेंगे, जानिए

हिमाचल में युवाओं के लिए खुशखबरी! वन विभाग में जल्द खुलेंगे नौकरी के द्वार, कितने पद भरेंगे, जानिए
The Himachal Post
Related Post




