प्रदेश संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि देश मे भाजपा की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। देश के 13 करोड़ मतदाताओं को उनके मताधिकार से बंचित करने का जो घोर पाप भाजपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ मिल कर किया है उसके लिये देश उन्हें कभी माफ नही करेगा।
ज़िंटा ने भाजपा की आज की पद यात्रा जिसे उन्होंने अराजकता हटाओ,देश बचाओ का नारा दिया है उस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा ही अपनी राजनीति झूठ के सहारे की है। लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर, राम मंदिर से चंदा चोरी ,लोकतंत्र से वोट चोरी ,संविधान जे खिलवाड़ करने का जो महापाप किया है देश अब उसे बर्दास्त नहीं करेगा।
विनोद ज़िंटा ने आज रामलीला मैदान में आयोजित वोट बचाओ,देश बचाओ की महारैली को भाजपा के खिलाफ एक बड़ा जनआंदोलन का आगाज बताते हुए कहा है कि अब भाजपा का सत्ता से बाहर होना निश्चित है।
प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा द्वारा शिमला में निकाली गई पद यात्रा को वोट चोरी से लोगों का ध्यान बांटने की एक नाकाम कोशिश करार दी है।
The Himachal Post जिला समाचारप्रदेश कांग्रेस ने भाजपा द्वारा शिमला में निकाली गई पद यात्रा को वोट चोरी से लोगों का ध्यान बांटने की एक नाकाम कोशिश करार दी है।

प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा द्वारा शिमला में निकाली गई पद यात्रा को वोट चोरी से लोगों का ध्यान बांटने की एक नाकाम कोशिश करार दी है।
The Himachal Post
Related Post




