रिटायरमेंट से हफ्ता पहले आईटीबीपी प्रमुख शत्रुजीत कपूर ने खोली केंद्र के दावों की पोल
इंडियन-तिब्बत बार्डर पुलिस (आईटीबीपी) के प्रमुख शत्रुजीत कपूर ने खोल दी है। उन्होंने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन की सेना के बीच अब भी कई जगह आमना-सामना हो रहा है। सीमा पर कुछ जगह भारत और चीन के बीच हालात सामान्य नहीं हैं। आईटीबीपी महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के मुताबिक, पारंपरिक युद्ध में चीन से मुकाबला करना मुश्किल है, ऐसे में हिमवीरों (आईटीबीपी जवानों) को हाई-अल्टिट्यूड वॉरफेयर के लिए कमर कसकर रखनी होगी। राजस्थान के अलवर के सेंट्रल ट्रेनिंग कालेज में हिमवीर सम्मान समारोह में शत्रुजीत कपूर ने पहली बार सार्वजनिक रूप से यह माना कि जुलाई के अंत से अरुणाचल प्रदेश में ऊपरी सुबनसिरी जिले के असाफिला और माजा इलाके में तनाव बना हुआ है।
शत्रुजीत ने यह बयान अपनी रिटायरमेंट के सात दिन पहले दिया है। वह 31 अक्तूबर को रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगस्त महीने के आखिरी हफ्ते से अरुणाचल प्रदेश से सटी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर अपर-सुबानसरी क्षेत्र में दोनों देश आमने-सामने हैं और फेस ऑफ की स्थिति बनी हुई है। एलएसी के नो-मैन्स जोन में पैट्रोलिंग के दौरान, दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने आ गए थे। स्थानीय फार्मेशन कमांडर्स के बीच हुई वार्ता से भी तनातनी खत्म नहीं हुई है। दोनों देशों के सैनिक विवादित इलाके में टेंट गाड़ कर बैठ गए हैं। ऐसे में स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। इस स्थिति से निपटने के लिए सितंबर के महीने में दोनों देशों की सेनाओं ने कोर कमांडर स्तर की बैठक आयोजित की थी, लेकिन उस बैठक में भी कोई नतीजा नहीं निकल पाया
अरुणाचल में चीन के साथ सैनिकों का आमना-सामना जारी, ITBP प्रमुख के बयान के बाद गरमाई राजनीति
The Himachal Post भारतअरुणाचल में चीन के साथ सैनिकों का आमना-सामना जारी, ITBP प्रमुख के बयान के बाद गरमाई राजनीति
अरुणाचल में चीन के साथ सैनिकों का आमना-सामना जारी, ITBP प्रमुख के बयान के बाद गरमाई राजनीति





