The Himachal Post

We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

Live News

We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

जयराम बोले, सरकार ने केंद्र को कोसने, गालियां बकने और आलोचना में बिताए चार साल

The Himachal Post जिला समाचारजयराम बोले, सरकार ने केंद्र को कोसने, गालियां बकने और आलोचना में बिताए चार साल

जयराम बोले, सरकार ने केंद्र को कोसने, गालियां बकने और आलोचना में बिताए चार साल

ऊना। ऊना में पत्रकारों से रू-ब-रू हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह इन दिनों पूरे प्रदेश के भ्रमण पर हैं और जनता से भारतीय जनता पार्टी को जो भारी जनसहयोग मिल रहा है, उससे यह पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है कि जनता ने अब हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार का चार वर्षों का कार्यकाल सिर्फ केंद्र सरकार को कोसने, गालियां देने और मेरी आलोचना करने में ही बीत गया है। मुख्यमंत्री इन चार सालों में चार योजनाएं तक ठीक से नहीं चला सके ताकि वे गर्व से बता सकें कि कांग्रेस सरकार ने जनता के लिए आखिर किया क्या है।
आज भी हमारे समय की योजनाएं हिम केयर, सहारा और गृहणी सुविधा ही जनता की जुबां पर हैं। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इन योजनाओं की लोकप्रियता देख उल्टा उन्हें बजट देना बंद कर दिया और अपनी योजनाएं तक शुरू नहीं करवा पाए। प्रदेश की बदहाल कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कानून-व्यवस्था की धज्जियां इस सरकार में उड़ी हैं, वैसी शायद ही किसी पूर्व सरकार में रही हों। ऊना गोलीकांड, बिलासपुर में कुल्हाड़ी कांड, शिमला में पुलिस कंट्रोल रूम के ठीक बाहर दिन-दिहाड़े मर्डर और चंबा में एक युवक को मारकर बोरी में बंद करके नाले में फेंक देने जैसी खौफनाक घटनाएं आज से पहले कभी नहीं हुईं। आज पूरे प्रदेश में चिट्टा का कहर बरप रहा है और सरकार बौखलाहट में तो है, लेकिन जमीनी कार्रवाई करने के बजाय राजनीतिक चमकाने के लिए केवल आयोजनों में व्यस्त है।

Related Post