The Himachal Post

We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

Live News

We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों पर बरसे करोड़ों रुपए, CM सुक्खू ने बांटे 17.85 करोड़ के चेक

The Himachal Post जिला समाचारहिमाचल के 419 खिलाड़ियों पर बरसे करोड़ों रुपए, CM सुक्खू ने बांटे 17.85 करोड़ के चेक

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों पर बरसे करोड़ों रुपए, CM सुक्खू ने बांटे 17.85 करोड़ के चेक

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को हिम रतन-2026 पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने प्रदेश के 419 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 17.85 करोड़ रुपए के चेक वितरित किए। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में 51 ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में देश और प्रदेश का नाम रोशन किया, जबकि 368 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों को 13.55 करोड़ रुपए तथा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को 4.30 करोड़ रुपए के चेक प्रदान किए गए।
मुख्यमंत्री ने जापान में आयोजित एशियन खेल-2026 प्रतियोगिता में पुरुष मैराथन में रजत पदक विजेता एथलीट सावन बरवाल को 2.50 करोड़ रुपए, 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल करने वाली एथलीट सीमा कुमारी को 1.50 करोड़ रुपए के चेक से पुरस्कृत किया। इस प्रतियोगिता में भारत ने कबड्डी (महिला वर्ग) में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस टीम में प्रदेश की रितु नेगी, पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर तथा भावना ठाकुर ने भी भाग लिया। उन्हें इस अवसर पर एक-एक करोड़ रुपये के चेक प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की क्रिकेट खिलाड़ी रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये का चेक प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता वर्षों की कड़ी मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के त्याग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खेल भी शिक्षा का एक महत्त्वपूर्ण माध्यम है, जो युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता

Related Post