The Himachal Post

We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

Live News

We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

तूफान से आंध्र प्रदेश में तबाही, छह की मौत, एमपी-यूपी और बिहार समेत इन नौ राज्यों में अलर्ट

The Himachal Post जिला समाचारतूफान से आंध्र प्रदेश में तबाही, छह की मौत, एमपी-यूपी और बिहार समेत इन नौ राज्यों में अलर्ट

तूफान से आंध्र प्रदेश में तबाही, छह की मौत, एमपी-यूपी और बिहार समेत इन नौ राज्यों में अलर्ट

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ ने बुधवार तडक़े साढ़े तीन बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के साथ ही भारी तबाही मचाई है। यहां 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ भारी बारिश ने छह लोगों की जान ले ली है। राज्य के 50 घरों को नुकसान पहुंचा है, जबकि 57 हजार लोगों को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया है। तूफान के कारण 50 ट्रेनें और विजयवाड़ा-विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर 21 फ्लाइट्स रद्द की गईं। ओडिशा में भारी बारिश के चलते 16 जिलों में स्कूल बंद रखे गए हैं। यहां 30 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 4,000 साइक्लोन शेल्टर बनाए गए हैं।
विशाखापट्टनम में पिछले 18 घंटे में 200 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। यह जुलाई में होने वाली औसत बारिश के डेढ़ गुना से ज्यादा है। यहां जुलाई में औसतन 133 मिलीमीटर बारिश होती है। तूफान के चलते एमपी-यूपी और बिहार समेत नौ राज्यों में अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी से बेहद भारी बारिश, तेज हवाएं और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बताया गया है। तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बेहद भारी बारिश की आशंका है, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में बारिश का अनुमान है। इसी तरह झारखंड और बिहार में कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका है। पूर्वी यूपी में भी 29 और 30 अक्तूबर को भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है।

Related Post