बुधवार को नाहन शहर की महिलाएं जब शहर के महलात के कैंपस में करवा चौथ की मेहंदी लगा रहीं थी तो उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा भी आम महिलाओं की तरह मेहंदी लगाने स्टाल पर बैठ गईं ।करवा चौथ के शुभ अवसर पर ट्रैवल कांसीएर्ज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड वीज़ा कंपनी की ओर से नाहन पैलेस के बगीचे में महिलाओं के लिए एक प्रीमियम निःशुल्क मेहंदी कैंप आयोजित किया गया ।इस कैंप में उपायुक्त के साथ आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने भी स्टाल पर महिलाओं के साथ मेहंदी लगाई ।इस अवसर पर उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने तमाम महिलाओं को करवा चौथ की शुभकामनाएँ एव बधाई दी ।ग़ौर हो कि कैंप का शुभारंभ नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष श्रीमती उपमा धीमान ने किया ।इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उनके हुनर को पहचान दिलाना और उसे आगे बढ़ाने के अवसर देना बेहद जरूरी है।उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केवल प्रशिक्षण देना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उन्हें अपने हुनर का प्रदर्शन करने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाना भी जरूरी है।
इसी सोच को साकार करने की दिशा में करवा चौथ के उपलक्ष्य पर नाहन की महलात की घाटी में निशुल्क मेहंदी-श्रृंगार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने जहां करवा चौथ के लिए मेहंदी लगवाई, वहीं यूको आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त युवतियों को अपनी कला और कौशल प्रदर्शित करने का अवसर भी मिला।इस अवसर पर टीसीआई के विकास रतन व भावना रतन ने बताया कि शिविर में भारी संख्या मे महिलाएं शामिल हुई ।
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की सादगी की क़ायल हुई नाहन की महिलाएं, जानिए क्या हुआ ऐसा
The Himachal Post जिला समाचारउपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की सादगी की क़ायल हुई नाहन की महिलाएं, जानिए क्या हुआ ऐसा

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की सादगी की क़ायल हुई नाहन की महिलाएं, जानिए क्या हुआ ऐसा
The Himachal Post
Related Post




