बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पदयात्रा के दौरान कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र सुरक्षित हाथों में है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता का भरोसा लोकतंत्र में उसके विश्वास को दिखाता है। बीजेपी चीफ ने कहा कि देश के 140 करोड़ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परिवार हैं और सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहने वाले नेता मोदी हैं। नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर संविधान को लेकर दिखावा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं, लेकिन उन्हें वास्तव में संविधान की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और उनके परिवार की बातों को सही मानते हैं।
उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी की बात मानते रहने पर कांग्रेस पार्टी खत्म हो जाएगी। भगवान महावीर के पवित्र स्थल के सामने पदयात्रा शुरू करते हुए नितिन नवीन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ नेता एक परिवार के नियमों और इच्छाओं को देश का कानून बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन भारतीय लोकतंत्र की जड़ें इतनी मजबूत हैं कि आपातकाल लगाने के बाद भी इसका अनुभव किया जा चुका है।
राहुल गांधी की बात मानते रहे तो कांग्रेस खत्म हो जाएगी, दिल्ली में पदयात्रा के दौरान बोले बीजेपी अध्यक्ष नवीन
The Himachal Post जिला समाचारराहुल गांधी की बात मानते रहे तो कांग्रेस खत्म हो जाएगी, दिल्ली में पदयात्रा के दौरान बोले बीजेपी अध्यक्ष नवीन

राहुल गांधी की बात मानते रहे तो कांग्रेस खत्म हो जाएगी, दिल्ली में पदयात्रा के दौरान बोले बीजेपी अध्यक्ष नवीन
The Himachal Post
Related Post




