संतोषगढ़ में निर्माणाधीन केमिकल फैक्टरी में सीमेंट की शीट टूटने से दो मजदूर करीब 40 फुट ऊंचाई से नीचे गिर गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान झाहुल हक निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल मजदूर मोहम्मद गुलफान की शिकायत पर फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के पास दी शिकायत में मजदूर मोहम्मद गुलफान ने बताया कि वह पिछले डेढ़ महीने से फैक्टरी में वेल्डर का काम कर रहा था। हादसे के समय वह झाहुल हक और दो अन्य मजदूरों के साथ निर्माणाधीन भवन में करीब 40 फुट की ऊंचाई पर वेल्डिंग कर रहा था। इसी दौरान सीमेंट की शीट टूट गई और वह तथा झाहुल हक नीचे पक्के फर्श पर गिर गए।
हादसे में दोनों को चोटें आई। हादसे में झाहुल हक को गंभीर चोटें लगी थीं और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। गुलफान की बाजू और कूल्हे में चोट आई है, जबकि अन्य दो मजदूर सुरक्षित रहे। एसपी सचिन हिरेमथ ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केमिकल फैक्टरी प्रबंधन संतोषगढ़ के खिलाफ बीएनएस की धारा 125, 125(ए) और 106 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
संतोषगढ़ में निर्माणाधीन फैक्टरी में काम करते गिरे मजदूर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
The Himachal Post औद्योगिक हादसेसंतोषगढ़ में निर्माणाधीन फैक्टरी में काम करते गिरे मजदूर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

संतोषगढ़ में निर्माणाधीन फैक्टरी में काम करते गिरे मजदूर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
The Himachal Post
Related Post




