प्रदेश के सस्ते राशन डिपुओं से लगातार 3-3 माह तक उपभोक्ता राशन नहीं उठा रहे हैं, ऐसे में डिपुओं में राशन बच रहा है और खराब भी हो रहा है। ऐसे में प्रदेश डिपो संचालक समिति ने राशन नहीं उठाने वाले उपभोक्ताओं के राशन कार्ड ब्लॉक करने की मांग विभाग से उठाई है। प्रदेश डिपो संचालक समिति के प्रदेशाध्यक्ष अशोक कवि ने कहा कि प्रदेश में कई उपभोक्ता लंबे समय तक डिपुओं से राशन नहीं उठाते हैं। ऐसे में उनका राशन डिपुओं में पड़ा रहता है, जिसे अगले माह अन्य उपभोक्ताओं को वितरित करना पड़ता है।
लंबे समय तक डिपुओं में पड़े रहने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर भी उपभोक्ता सवाल उठाते हैं, जिससे डिपो संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।उन्होंने कहा कि राशन की मांग तय करने में भी डिपो संचालकों को दिक्कत आती है। डिपुओं में पंजीकृत राशन कार्डों के हिसाब से मांग भेजने पर कई बार पूरा राशन नहीं उठाया जाता और खाद्य सामग्री डिपुओं में ही पड़ी रहती है। वहीं, कम मांग भेजने की स्थिति में कुछ उपभोक्ता पहले ही राशन ले जाते हैं, जिससे नियमित रूप से राशन लेने वाले उपभोक्ताओं को कई बार राशन से वंचित रहना पड़ता है
अशोक कवि ने कहा कि उपभोक्ताओं द्वारा राशन नहीं उठाने से डिपो संचालकों को आर्थिक नुक्सान भी उठाना पड़ता है। राशन पर खर्च की गई राशि लंबे समय तक फंसी रहती है
डिपुओं में 3-3 माह से राशन नहीं उठा रहे उपभोक्ता, राशन कार्ड ब्लॉक करे विभाग
The Himachal Post हिमाचलडिपुओं में 3-3 माह से राशन नहीं उठा रहे उपभोक्ता, राशन कार्ड ब्लॉक करे विभाग

डिपुओं में 3-3 माह से राशन नहीं उठा रहे उपभोक्ता, राशन कार्ड ब्लॉक करे विभाग
The Himachal Post
Related Post




