छह से 10 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे। भैया दूज पर महिला कर्मचारियों और शिक्षकों को भी अवकाश है। घर वापसी के लिए एचआरटीसी विशेष बसें चलाएगी। दिवाली त्योहार पर बच्चों को पांच दिन छुट्टियां मिलेंगी।
ऐसे में दूसरे राज्यों में पढ़ाई कर रहे हिमाचली विद्यार्थी घर लौट सकेंगे। परिवार के साथ दिवाली मनाने का अवसर मिलेगा। दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब से हिमाचल आने वाले यात्रियों के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) विशेष बसों की तैयारी है। शिक्षा विभाग के अवकाश कैलेंडर के अनुसार दिवाली के मौके पर दो दिन पहले और दो दिन बाद अवकाश है।
रविवार की छुट्टी मिलने से कुल पांच दिन स्कूल नहीं जाएंगे। 11 नवंबर को भैया दूज के अवसर पर महिला कर्मचारियों और शिक्षकों को अवकाश मिलेगा। इसके बाद गुरु नानक जयंती के अवसर पर 24 नवंबर सरकारी अवकाश रहेगा। त्योहारों के समय बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है.




