The Himachal Post

We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

Live News

We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

अपने हकों के लिए लड़ रहा हिमाचल, CM बोले, पीएम की घोषणा वाले 1500 करोड़ भी नहीं मिले

The Himachal Post हिमाचलअपने हकों के लिए लड़ रहा हिमाचल, CM बोले, पीएम की घोषणा वाले 1500 करोड़ भी नहीं मिले

अपने हकों के लिए लड़ रहा हिमाचल, CM बोले, पीएम की घोषणा वाले 1500 करोड़ भी नहीं मिले

कुल्लू में बोले मुख्यमंत्री सुक्खू, पीएम की घोषणा वाले 1500 करोड़ भी नहीं मिले
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को कहा कि इस समय हिमाचल सरकार अपने हकों की लड़ाई लड़ रही है और उसमें कामयाबी भी हासिल कर रही है। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के समापन समारोह के लिए दो दिन के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में राज्य के लिए करोड़ों के अतिरिक्त राजस्व की व्यवस्था अपने अधिकारों की लड़ाई से जीती। किशाऊ बांध परियोजना, कड़छम वांगतू से अतिरिक्त रॉयल्टी, फाइव स्टार होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल, बीबीएमबी में अपनी हिस्सेदारी का दावा, शानन को हासिल करने के लिए दबाव आदि प्रमुख हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोल कि भाजपा आज भविष्यवक्ता बनकर नेतृत्व को लेकर भविष्यवाणियां कर रही है। पार्टी पांच गुटों में बंटी हुई है और हर गुट की अपनी अलग राय है। कोई कह रहा है कि नड्डा के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा, तो दूसरा गुट कुछ और ही बयान दे रहा है। मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि भाजपा ने पिछले पांच वर्षों में आखिर किया क्या है? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रदेश की संपदा को लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को मिलने वाला राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) प्रदेश का हक था, जिसे केंद्र सरकार ने छीन लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित 1500 करोड़ रुपए भी प्रदेश को नहीं मिले। भाजपा नेता प्रदेश के अधिकारों की बात करने के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं। परवाणू से नीचे हिमाचल प्रदेश के भाजपा नेताओं की आवाज नहीं चलती।

Related Post