हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर से मौसम के हालात बदलने वाले हैं। राज्य में लगातार पांच दिन मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 29 अक्तूबर से 2 नवंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं 29 और 30 अक्टूबर को कई जिलों में आंधी, बिजली और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान में गिरावट आने और ठंड बढऩे की संभावना है। मंगलवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा और शिमला व मनाली में दिनभर धूप खिली रही। अगले 24 घंटे यानी 28 अक्टूबर को भी मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 29, 30 और 31 अक्टूबर को प्रदेश के सभी हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना है। पहली नवंबर को मध्य पर्वतीय और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, 2 नवंबर को मौसम का असर केवल ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों तक सीमित रह सकता है। इस दिन मैदानी और मध्य पर्वतीय इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर को कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में आंधी, बिजली और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 30 अक्टूबर को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के लिए येलो अलर्ट रहेगा। इन जिलों में मौसम बिगडऩे के साथ तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और बारिश होने की आशंका है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने का अनुमान है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में मौसम का असर
हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, पांच दिन बारिश और बर्फबारी के आसार

हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, पांच दिन बारिश और बर्फबारी के आसार
The Himachal Post
Related Post




