The Himachal Post

We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

Live News

We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

करवाचौथ पर होटलों में दस फीसदी छूट, पर्यटन विकास निगम दे रहा विशेष पैकेज, दंपति को फ्री सरगी के साथ पूजा का सामान

The Himachal Post पर्यटनकरवाचौथ पर होटलों में दस फीसदी छूट, पर्यटन विकास निगम दे रहा विशेष पैकेज, दंपति को फ्री सरगी के साथ पूजा का सामान

करवाचौथ पर होटलों में दस फीसदी छूट, पर्यटन विकास निगम दे रहा विशेष पैकेज, दंपति को फ्री सरगी के साथ पूजा का सामान

करवाचौथ के त्योहार को खास बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने अपने होटलों में ठहरने वाले दंपतियों को विशेष छूट देने का फैसला लिया है। निगम की ओर से 28 और 29 अक्तूबर को अपने होटलों में ठहरने वाले दंपतियों को कमरे के किराए में दस फीसदी की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही करवाचौथ के अवसर पर महिलाओं के लिए सरगी, शृंगार सामग्री और पूजा का सामान उपलब्ध करवाने की व्यवस्था भी की गई है। निगम के इस फैसले से करवाचौथ पर पर्यटन स्थलों में ठहरने की योजना बना रहे दंपतियों को राहत मिलेगी। करवाचौथ के दिन महिलाओं के लिए सरगी की विशेष व्यवस्था की गई है। होटल में ठहरने वाले मेहमानों को सुबह तीन से चार बजे के बीच सरगी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसमें फेनी, केला, दूध का गिलास, गुलाब जामुन और मठी शामिल होंगे। करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए यह सुविधा विशेष रूप से उपयोगी रहेगी।
निगम के होटलों में करवाचौथ के अवसर पर महिलाओं के शृंगार से जुड़ी सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसमें बिंदी, चूड़ी, काजल, रिबन और मेहंदी सहित अन्य सामान शामिल रहेगा। इसके लिए मेहमानों को भुगतान करना होगा। पूजा के लिए थाली, करवा, चावल, उरद की दाल, साबुत दाल, दूर्वा, फूल और कुमकुम जैसी सामग्री होटल की ओर से बिना अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध करवाई जाएगी। निगम के जनरल मैनेजर की मंजूरी के बाद जारी निर्देशों में सभी होटल इकाइयों को इस विशेष छूट और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
निगम के सभी होटलों में सुविधा
करवाचौथ के दिन यानी 29 अक्तूबर को निगम के होटलों में ठहरने वाले मेहमानों के लिए विशेष व्रत थाली भी उपलब्ध करवाई जाएगी

Related Post