अमरीका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने तेहरान की सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ईरान पर मध्य पूर्व में अस्थिरता फैलाने, व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाने और अपने ही नागरिकों की हत्या करने का आरोप लगाया। रुबियो ने चेतावनी दी कि अगर ऐसे शासन के हाथ परमाणु हथियार लग गए तो पूरी दुनिया के सामने गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि ईरान की गतिविधियां दुनिया को 80 से 100 साल पीछे के दौर में ले जा रही हैं।
एक बयान में रुबियो ने कहा कि ईरान ऐसे व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहा है, जिन पर भारतीय नाविक सवार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान उन जहाजों को भी निशाना बना रहा है, जो उन देशों के लिए ऊर्जा और ईंधन लेकर जा रहे हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे से जुड़े हैं। रुबियो ने कहा कि दुनिया के सामने ऐसी स्थिति है, जहां एक देश खुलेआम व्यापारिक जहाजों को उड़ाने की बात कर रहा है। उन्होंने इसे बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा कि इसका असर दुनिया के हर देश पर पड़ रहा है।
हिजबुल्लाह और हूतियों को समर्थन देने का आरोप
रुबियो ने ईरान को मध्य पूर्व में अस्थिरता की सबसे बड़ी वजहों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि लेबनान में अशांति के पीछे ईरान समर्थित हिजबुल्लाह है, जबकि सऊदी अरब पर हमलों के लिए ईरान समर्थित हूती जिम्मेदार हैं। इराक में भी ईरान समर्थित मिलिशिया वहां की सरकार के सामने चुनौती खड़ी कर रहे हैं।
ईरान पर भडक़े अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, बोले, 100 साल पीछे जा रहा देश, लगाया यह आरोप
The Himachal Post विदेशईरान पर भडक़े अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, बोले, 100 साल पीछे जा रहा देश, लगाया यह आरोप

ईरान पर भडक़े अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, बोले, 100 साल पीछे जा रहा देश, लगाया यह आरोप
The Himachal Post
Related Post




