स्टेट एसोसिएशन ऑफ मेडिकल एंड डेंटल कालेज टीचर्स ने चिकित्सा शिक्षकों के तबादला आदेश रद्द करने और उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाने के लिए मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री द्वारा चिकित्सा शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनने और मेडिकल फैकल्टी कैडर से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए किए गए हस्तक्षेप के बाद एसोसिएशन ने रविवार को दो से चार नवंबर तक प्रस्तावित पेन-डाउन हड़ताल को दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। दो सप्ताह की अवधि पूरी होने के बाद सरकार की ओर से हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी और फिर आंदोलन पर फैसला लिया जाएगा।
बता दें कि सचिवालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह सहमति बनी थी। बैठक में सेमडीकोट के अध्यक्ष डा. बलबीर एस वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य सचिव की मौजूदगी में चिकित्सा शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत हस्तक्षेप से लंबे समय से चल रहे गतिरोध को समाप्त करने की दिशा में सकारात्मक पहल हुई और फैकल्टी सदस्यों का विश्वास बहाल हुआ। बैठक में मुख्यमंत्री ने उन सभी एसोसिएट प्रोफेसरों और प्रोफेसरों के तबादला आदेश तत्काल रद्द करने के निर्देश दिए, जिन्हें अभी तक रिलीव नहीं किया गया था अथवा जिन्होंने न्यायालय का रुख नहीं किया था। वहीं इन आदेशों को औपचारिक रूप से रद्द करने की अधिसूचनाएं शनिवार को जारी कर दी गईं।
मुख्यमंत्री सुक्खू के आश्वासन का दिखा असर, अब चिकित्सा शिक्षकों ने लिया यह फैसला
The Himachal Post हिमाचलमुख्यमंत्री सुक्खू के आश्वासन का दिखा असर, अब चिकित्सा शिक्षकों ने लिया यह फैसला

मुख्यमंत्री सुक्खू के आश्वासन का दिखा असर, अब चिकित्सा शिक्षकों ने लिया यह फैसला
The Himachal Post
Related Post




