The Himachal Post

We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

Live News

We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

ज्ञानेश के बिना न मोदी प्रधानमंत्री बनते, न शाह गृह मंत्री, रैली में गरजे राहुल गांधी, बोले

The Himachal Post भारतज्ञानेश के बिना न मोदी प्रधानमंत्री बनते, न शाह गृह मंत्री, रैली में गरजे राहुल गांधी, बोले

ज्ञानेश के बिना न मोदी प्रधानमंत्री बनते, न शाह गृह मंत्री, रैली में गरजे राहुल गांधी, बोले

रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली में गरजे राहुल गांधी, वोट चोरों को सजा दिलाकर रहेंगे
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी के जरिए लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वोट चोरी करने वाले बच नहीं सकते और उनके खिलाफ कार्रवाई होगी और उनके किए की उन्हें ज़रूर सजा मिलेगी। श्री गांधी ने विपक्षी इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ‘ रैली को यहां रविवार को रामलीला मैदान में संबोधित करते हुए कहा कि श्री कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाना विपक्ष का पहला लक्ष्य है और वह पद से हटेंगे तथा जेल जाएंगे। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद करीब साढ़े तीन करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। करीब 60 मतदाताओं में से एक मतदाता का नाम सूची से हटा और इस तरह करीब 15 प्रतिशत वोटरों को सूची से हटाया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्ष के बीच मतों का अंतर केवल तीन प्रतिशत था।
मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया ने चुनाव परिणामों को प्रभावित किया और यह देश के नागरिकों की आवाज छीनने जैसा है। श्री गांधी ने कहा कि यह सामान्य चोरी नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक की आवाज और अभिव्यक्ति के अधिकार की भी चोरी है। मुख्य चुनाव आयुक्त यदि वोटों की हेरा फेरी नहीं करते, वोट चोरी नहीं करते, तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री और अमित शाह गृह मंत्री नहीं बन सकते थे। श्री गांधी ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन के लोग किसी से नफरत नहीं करते

Related Post