The Himachal Post

We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

Live News

We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

हिमाचल में ठंड के बीच फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन चार जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

The Himachal Post मौसमहिमाचल में ठंड के बीच फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन चार जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

हिमाचल में ठंड के बीच फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन चार जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मौसम की बदलाहट का दौर जारी है। राज्य में अगले दो दिन मौसम फिर से करवट ले सकता हैं। मौसम विभाग ने पहली और दो नवंबर को राज्य के कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान जताया है। हालांकि, इस दौरान भारी बारिश या बर्फबारी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। तीन से छह नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक नवंबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहुल-स्पीति जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। दो नवंबर को इसका दायरा बढऩ़े का अनुमान है। इस दिन चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और लाहुल-स्पीति में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।
इसके बाद मौसम में सुधार होगा। तीन से छह नवंबर तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग शिमला द्वारा जारी पुर्वानुमान के अनुसार शनिवार को प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटों के मुकाबले 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद यह सामान्य से औसतन 1.1 डिग्री अधिक बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। शनिवार को शिमला और मनाली सहित कई क्षेत्रों में धूप खिली। मनाली में बारिश की मामूली मात्रा दर्ज की गई, जबकि अन्य दर्ज केंद्रों पर बारिश नहीं हुई।
ताबो सबसे ठंडा
शनिवार को लाहुल-स्पीति जिला के ताबो में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि केलांग में यह 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

Related Post